पत्नी ने प्रेमी के साथ कि पति की हत्या,सड़क पर फेंकी लाश, हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

Oplus_131072
जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105

Sonbhadra news today। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से रिश्तो को कलंकित करने वाली एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनभद्र जनपद में हुई एक व्यक्ति की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी कलियुगी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी और दोस्त को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था इसी के बाद कलयुगी पत्नी और उसके दोस्त ने हत्या करने के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को धर दबोचा है।

सड़क पर मिली थी लाश

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के शक्ति नगर क्षेत्र में बीती 23 अगस्त को बीना कॉलोनी के रहने वाले रमाशंकर मिश्रा की लाश सड़क पर मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तब उसके बाद चौकाने वाला खुलासा हुआ।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर फेंकी थी लाश

सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र में मिली रमाशंकर मिश्रा की लाश के संबंध में जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा की विकास चौहान नाम के युवक के साथ अवैध संबंध थे और 22 अगस्त को रमाशंकर मिश्रा ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बताया जा रहा है कि पहले तो दोनों की वही बहस हुई और इसके बाद पत्नी प्रियंका मिश्रा ने अपने प्रेमी विकास चौहान के साथ मिलकर रमाशंकर मिश्रा की हत्या कर दी और दो सहयोगियों को बुलाकर उसकी लाश को सड़क पर फेंक दिया ताकि लोगों को लगे कि यह दुर्घटना में उनकी मौत हुई है । फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है और रमाशंकर मिश्रा की पत्नी प्रियंका मिश्रा उसके प्रेमी विकास चौहान एवं लाश को ठिकाने लगाने के लिए सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।