जालौन क्षेत्र में मंदिरों में चल रहा सावन मेला,झूले में झुलाए जा रहे भगवान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में सावन मेला का आयोजन चल रहा है। श्रावण ( हरियाली) तीज से शुरू हुआ आयोजन श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव तक चलेगा, जिसमें भगवान का हर दिन अद्भुत श्रृंगार किया जा रहा है और भजन संध्या व सावन गीतों का गायन हो रहा है।
नगर के प्रमुख कृष्ण भक्ति के मंदिर बंबई वाला मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, संकटमोचन हनुमानजी के मंदिर, परवई वाले मंदिर में सावन तीज से सावन झूला का आयोजन शुरू हो जाता है। श्रावण मास की तृतीय (हरियाली तीज) से शुरू हुआ यह महोत्सव लगातार चल रहा, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव व छठी उत्सव तक चलेगा। सावन झूला महोत्सव में मंदिरों में प्रतिदिन भजन संध्या व सावन गीतों का कार्यक्रम चल रहा है। भक्ति भाव के भजनों और सावन के गीतों को गाया जा रहा। बंबई वाले मंदिर, परवई वाले मंदिर में संगीत टोली द्वारा प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया चल रहा है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को दर्शाती झांकी सजाई गई है। मंदिर में स्थित विग्रह का अद्भुत श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने व झांकी का आंनद लेने भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर व ग्राम अकोढ़ी दुबे में राज मंदिर में सावन झूला महोत्सव के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को झूले में झुलाया जा रहा है। महिलाओं सुनीता निरंजन, सीमा मिश्रा, शीलू बाथम, ममता पिपरिया, अर्चना पाठक, राधा शर्मा, राजकुमारी की टीम भजन गाकर भगवान को याद कर अपनी भक्ति प्रकट कर रही है।