रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर के बारे में बताया गया।
टीम ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों पर भी चर्चा की। साथ ही शासन की ओर से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा तथा थाना जालौन पुलिस 24 घंटे सातों दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।





