अपहरण के सात घंटे में पुलिस ने युवक को सकुशल कराया मुक्त,,दो शातिर अरेस्ट

दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105

ब्यूरो रिपोर्ट

Jhansi news today । झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण की घटना का पुलिस ने महज सात घंटे में सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक विकास गुप्ता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात करीब 10:42 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति को जबरन अगवा कर लिया है। सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने विनय यादव (35), निवासी महेन्द्रपुरी कॉलोनी, ग्वालियर रोड, सीपरी बाजार और रवि यादव (35), निवासी अयोध्यापुरी कॉलोनी, एफ ब्लॉक, सीपरी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से अपहृत विकास गुप्ता निवासी पंचवटी, शकुन सेठानी वाली गली, झांसी को सकुशल बरामद किया गया। युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे नियमानुसार परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले में थाना सीपरी बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 416/2026 के तहत धारा 140(3)/115(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में की गई।