जालौन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी,हुआ भंडारा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के गल्ला मंडी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में नंदलाल भगवान कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने भगवान श्रीकृष्ण को पवित्र गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर अंगवस्त्र धारण कराए। भक्तों द्वारा गाए गए मंगल गीतों से प्रांगण गूंज उठा। शाम को मंडी परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
व्यवहारी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया के छठी महोत्सव पर गल्ला मंडी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर प्रांगण को खूबसूरती से सजाया। जहां पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम को भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए जयकारे लगाए। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर, बम्बई वाले मंदिर, मुरलीमनोहर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की गई।

मंडी परिसर में शाम के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने भंडारे को चखा। कार्यक्रम में गल्ला व्यापार कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा, अनंत गुप्ता, मोहन सिंह कुशवाहा, गजेंद्र सिंह गुर्जर, सौरभ अग्रवाल, राजेश शुक्ला, पुष्पेंद्र सेंगर, लक्ष्मीकांत राठौर, लईक अहमद, ओमनारायण रेजा, जयनारायण राठौर मुंशीजी, नरेंद्र द्विवेदी, आत्माराम पांडेय, मोहित शिवहरे, अमित राठौर, दीपक विश्नोई, अशोक गुप्ता, राममोहन गुप्ता, हरिओम निरंजन आदि ने सहयोग किया।