
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । गरीब और दिव्यांग परिवारों को हर माह 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने, प्रत्येक दिव्यांग का आयुष्मान कार्ड बनवाने और गरीब परिवारों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने की मांग नगरवासियों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर की है।
नगर के अशफाक राईन, अफजाल अहमद, राहुल, विनय आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि प्रदेश के दिव्यांग, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है, जिससे बीमारी की स्थिति में उन्हें इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रतिमाह 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क देने की मांग की गई है। इससे जरूरतमंद परिवारों को महंगे बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत मिल सकेगी। गरीब परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। कहा गया है कि वर्तमान व्यवस्था में प्रति यूनिट लगभग पांच किलो खाद्यान्न मिलता है। गरीब परिवारों की जरूरतों को देखते हुए कम से कम 35 किलो राशन प्रति परिवार प्रतिमाह उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवारों को पर्याप्त राशन मिल सके।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




