
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से खेतों में जलभराव होने से तिल, मूंग समेत अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है। महीनों की मेहनत पर पानी फिरने से किसान परेशान हैं। परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे, गायर, खर्रा, जगनेवा, पहाड़पुरा, छिरिया सलेमपुर, उदोतपुरा, सुढार सालाबाद, परवई, गुलाबपुरा, मलकपुरा, औरेखी, दमां और पमां सहित कई गांवों में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते खेतों में जलभराव हो गया। जलभराव के चलते खेतों में खड़ी खरीफ की फसल लगभग नष्ट हो गई है। छिरिया सलेमपुर में विजय कुमार, राहुल, संतोष, बाबूजी गुर्जर, अनिल तिवारी कुसमरा, रिंकू गुप्ता, केपी पाल, काशी प्रसाद, मलखान कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, शिवबहादुर कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, महेश, वीरेंद्र कुशवाहा, राजू गुप्ता, संजय आदिं की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने से फसलें सड़ने लगी हैं और यदि जल्द निकासी व सर्वे नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ जाएगा। किसानों ने प्रशासन से गांव-गांव जाकर स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक क्षति का आकलन करने और पात्र किसानों को पारदर्शी तरीके से नियमानुसार जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




