
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गांव व खेतों का पानी निकालने के लिए बने गंधा नाला पर गेस्ट हाउस संचालक द्वारा अतिक्रमण कर बंद कर देने से बारिश का पानी खेतों से नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते फसल बर्बाद हो रही है। परेशान किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी किसान शैलेंद्र सिंह भदौरिया, शैलेंद्र तिवारी, श्यामू, महेशचंद्र अवस्थी, मुन्नेश सिंह सेंगर, संतोष साहू, लल्ला सेंगर, कक्कू वर्मा आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खेत लौना मौजा में स्थित हैं। गांव व खेतों से बारिश का पानी निकलने के लिए एक गंधा नाला बना हुआ है। अधिक पानी बरसने पर खेतों और गांव का पानी इसी गंधे से होकर निकलता था और जलभराव नहीं हो पाता था। इसी गंधा नाला के के पास कुछ समय पूर्व एक गेस्ट हाउस बन गया है। इस गेस्ट हाउस के संचालक द्वारा गंधा नाला पर अतिक्रमण कर लिया गया है और गंधा नाला को बंद कर दिया गया है। ऐसे में बारिश का पानी खेतों और गांव से नहीं निकल पा रहा है और खेतों में जलभराव के चलते फसल खराब हो रही है। जब गेस्ट हाउस संचालक से गंधा खोलने के लिए कहा तो वह तैयार नहीं हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से गंधा नाला को खुलवाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




