जालौन क्षेत्र में चलती बाइक के सामने आया कुत्ता,, युवक घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास गुरुवार रात एक बाइक सवार सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उससे टकराकर घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया।
जालौन नगर निवासी कुलदीप कुमार (35) गुरूवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कोंच की ओर से जालौन की ओर आ रहा था। जब वह कोंच रोड पर उदोतपुरा गांव के समीप पहुंचा तभी सड़क पर अचानक से कुत्ता आ गया। अचानक सामने आए कुत्ते को देखकर बाइक चालक बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक कुलदीप बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। रात में काफी देर तक वह सड़क पर ही पड़ा रहा। जब वहां से निकल रहे राहगीरों ने कुलदीप को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद परिजनों को सूचना दी।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105