
Lucknow news today । लखनऊ के मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक निर्यात भवन सभागार में आहूत हुई। बैठक में औद्योगिक आस्थान अमौसी, सरोजनी नगर एवं बंथरा में जल भराव की समस्या के निराकरण हेतु बैठक में उपस्थित सी०एण्ड डी०एस० संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत् औद्योगिक क्षेत्र में कराये जाने वाले जल निकासी के कार्य हेतु ऑगणन प्रस्ताव नगर विकास विभाग को प्रेषित किया गया था, जिस पर शासन द्वारा डी०पी०आर० बनाये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है, जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा दिनांक-10.10.2026 तक डी०पी०आर० तैयार कर शासन को प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अमौसी एवं सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में उ०प्र० जल निगम द्वारा कराये जाने वाले सीवर एवं एस०टी०पी० कार्य के सम्बन्ध में जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि माह-मार्च, 2027 कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा, जिस पर समिति द्वारा उ०प्र० जल निगम को निर्देशित किया गया कि उक्त निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिये जायें।
925 मी० लम्बी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के सम्बन्ध में औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग की समस्या आने से अवगत कराया गया, जिस पर समिति द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों को समस्या का शीघ्र निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
यूपीसीडा द्वारा नगर निगम से अधिक लिये जा रहे मेन्टीनेंस चार्ज के सम्बन्ध में जनपद रायबरेली के उद्यमियों की मॉग पर समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि समस्या के समाधान हेतु मण्डलायुक्त के हस्ताक्षर से यूपीसीडा के कार्यकारी अधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाये।

बैठक में जनपद रायबरेली के औद्योगिक आस्थानों को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली को हस्तगत कराये जाने सम्बन्धी समस्या के सम्बन्ध में औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि अभी तक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली को ले-आउट एवं अन्य प्रपत्र हस्तगत नहीं कराये गये हैं, जिस पर समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि यूपीसीडा द्वारा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली को समस्त प्रपत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु मण्डलायुक्त की ओर से उनके कार्यकारी अधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाये।
उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जनपद रायबरेली की प्रगति मानक के अनुरूप न होने पर समिति द्वारा प्रगति में सुधार किये जाने सम्बन्धित जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही अन्य अधीनस्थ जनपदों को योजनान्तर्गत शत प्रतिशत् लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से विजय विश्वास पंत, आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, अनिल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, अरूण कुमार गुप्ता, अपर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ, सन्तोष कुमार सिंह, प्रति० पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ, पुष्पेन्द्र कुमार यादव, अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ, रामेन्द्र कुशवाहा, प्रबन्धक यूपीसीडा, लखनऊ, महेश गौतम, अधिशाषी अभियन्ता, यू०पी० जल निगम, लखनऊ, राजेश कुमार, अधिशाषी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ, मंजीत कुमार वर्मा, अभियन्ता, सी०एण्ड०डी०एस०, उ०प्र० जल निगम,परमहंस मौर्य, उपायुक्त उद्योग, रायबरेली, राजवीर सिंह तोमर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ इण्डिया, लखनऊ, राजकुमार गौतम, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ इण्डिया, उन्नाव, अशोक कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ इण्डिया, लखीमपुर खीरी, रजत मेहरा, सचिव अमौसी औद्योगिक संगठन, रोहिताश्व सिंह, अध्यक्ष, यूपीआईए सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।




