
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर में धूमधाम से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर श्रृद्धालु झूमते नाचते हुए प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए ले गए।
तहसील क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव के मार्गों से होकर निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा पर श्रृद्धालुओं ने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। तालाब पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर जयदीप तिवारी, रुद्र प्रताप, ऋषि गुप्ता, कज्जू तिवारी, सुनील, कुलदीप, हरि सिंह, धीरज, जीतू, सौरभ, चंदन, राम मोहन, आर्यन ठाकुर, निक्की आदि शामिल रहे।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह अपने हमराहियों सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, सौरभ आदि यात्रा में मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




