
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में अलग अलग प्रजापतियों के सर्प मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छुड़वा दिया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम मलकपुरा निवासी सुदामा के घर में शुक्रवार की दोपहर जैकर्ड तील प्रजाति का सांप निकला और औरेखी निवासी स्वमणि देवी और उदोतपुरा निवासी श्यामपाल चौहान के घर में कोबरा प्रजाति का सर्प निकला। घरों में निकले सांपों को देखकर गृहस्वामी और उनके परिजनों के होश उड़ गया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर मुबारक अली टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छुड़वा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।




