सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनी जनता की समस्याएं,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी व सी ओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 29 शिकायतें पंजीकृत हुई तथा मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी व सी ओ अजय कुमार सिंह उपस्थित में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस आये सभी फरियादियों की शिकायत पंजीकृत करायी गयी ।सभी शिकायतें पंजीकृत होने के शिकायतों की संख्या 29 पर पहुंच गयी।हर फरियादी की शिकायत पंजीकृत होने से उन्हें समस्या के समाधान की आस बढ़ गयी। फरियादियों ने समाधान दिवस में पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज करायी।समाधान दिवस में 29 शिकायतों पंजीकृत हुई जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 24 शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर तहसीलदार अभिनव तिवारी, तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता , गौरव कुमार, डां राजीव दुबे , पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार , जे ई बिजली नवीन कंजोलिया , जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता आर ई एस वर्षा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105