
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ गांव के व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार की शाम कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान महेन्द्र परिहार शराब के नशे में उनके घर में घुस आया। घूंघट उठाकर बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो वह मौके से भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर घटना की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ व लज्जा भंग का मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल लाल बाबू मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट कर ली गयी है तथा कार्यवाही की जा रही है।




