दो फॉच्र्यूनर वाहन समेत तीन मोबाइल, 57,200 रुपए नकद बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर
Orai / Jalaun news today । जनपद जालौन की थाना एट पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तीन अवैध देशी पिस्टल 32 बोर और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर वाहन, तीन मोबाइल फोन और कुल 57,200 रुपए की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी एट शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल 32 बोर तथा 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान आशुतोष मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी डिप्टीखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ, तथा नितीश श्रीवास्तव उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय श्याम बिहारी निवासी कृष्णापल्ली थाना आलमबाग जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना एट में मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। तीन मोबाइल और दो फॉर्च्यूनर भी बरामद पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए इनमें मोटो जी 57 पावर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 तथा आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल हैं। इसके अलावा दो फॉर्च्यूनर वाहन संख्या यूपी 32 एमके 9898 और यूपी 32 क्यूआर 9898 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आशुतोष मिश्रा के कब्जे से 3,620 रुपए तथा नितीश श्रीवास्तव उर्फ विक्की से 53,580 रुपए की नकदी बरामद हुई। दोनों से बरामद कुल नकदी 57,200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने नितीश श्रीवास्तव के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है। उसके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में वर्ष 2020 में धारा 188 भादवि तथा बाजारखाला थाने में वर्ष 2018 में विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। वहीं वर्तमान मामले में दोनों आरोपी थाना एट के मुकदमे में नामजद हैं। अभियुक्तों को पकड़ने में इनकी रही अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी एट शिवशंकर सिंह,उपनिरीक्षक अभिषेक पोरवाल,हेड कांस्टेबल बड़ेलाल,हेड कांस्टेबल हरेन्द्र प्रताप सिंह,कांस्टेबल जितेन्द्र परिहार,कांस्टेबल अमित अवस्थी तथा कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी एवं उनके इस्तेमाल पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




