गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस जल्दी आ के जयकारे लगाते भक्तों ने किया बप्पा को विसर्जित

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के मनमोहक गीतों के बीच भगवान गणेश को मंगलवार को धूमधाम के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान प्रथम पूज्य कहे जाने वाले भगवान श्रीगणेश के भक्त अपने ईष्टदेव के भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।
नगर में 22 स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सात दिन तक चले पर्व में भगवान श्रीगणेश के पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। एक सप्ताह तक सुंबह शाम भक्तों ने भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। नगर के बाजार बैठगंज में मराठा समुदाय द्वारा गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। कुछ जगहों पर भक्तों ने घरों में भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्रीगणेश की 11 प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं को नगर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस की शक्ल में निकाला गया। तहसील रोड कोतवाली रोड, लौना रोड होकर लौना माइनर में विधि विधान पूर्वक नम आखों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलूस में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के मनमोहक गीतों पर भक्त गुलाल उड़ाते हुए और झूमते हुए चल रहे थे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105