
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today जालौन नगर में ध्वस्त बिजली व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार समेत दीपेंद्र राठौर, गोलू कुशवाहा, विशाल, गोपाल राठौर आदि ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिनय द्विवेदी को सौंपकर बताया कि इस समय हिंदू त्योहार चल रहे हैं। इस दौरान नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। तहसील मुख्यालय पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार कम से कम 20 से 22 घंटे बिजली की आपूर्ति की जानी है। लेकिन नगर में बमुश्किल 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इस समय उमस भरी गर्मी का भी मौसम चल रहा है। ऐेसे में लोगों को घंटों बिजली जाने से परेशान होना पड़ता है। खासतौर पर रात के समय की जाने वाली कटौती के चलते लोगों का रात में आराम करना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। इसके साथ ही बताया कि नगर में आवारा जानवर सड़कों पर घूमते हैं। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि आवारा जानवरों को गोशाला में सुरक्षित किया जाए। साथ ही मृत गोवंशों को दफनाने के लिए नगर में सुरिक्षत स्थान चिन्हित किए जाने की मांग की है। बताया कि नगर में चुर्खी रोड पर देवनगर चौराहे से उरगांव रोड तक सड़क बहुत ही खराब है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे होने के चलते लोगों का निकलना मुश्किल है। सड़क बनवाने की मांग कई बार की जा चुकी है। लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चला रही है। मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




