
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा बाइक यात्रा के नगर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर बाइक यात्रा का स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक सेवा बाइक यात्राएं निकाली जा रही है। बुधवार को सेवा बाइक यात्रा नगर में पहुंची। देवनगर चौराहा पर यात्रा के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों का फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पहुंची, जहां भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से संपर्क और संवाद का अवसर भी मिल रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। युवाओं की इस यात्रा में सहभागिता से सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। स्वागत कार्यक्रम के बाद बाइक यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, सतेंद्र खत्री, उपेंद्र गुर्जर, गौरव मिश्रा, कैलाश बाबू वर्मा, लकी त्रिपाठी, मनेंद्र गुर्जर, आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




