जालौन के इस विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई प्रतियोगिता,, नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में वन विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता एवं नुक्कड नाटक का आयोजन कराया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयाजित चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक से बढ़कर एक चित्र कागजों पर उकेरे। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में कक्षा आठ की छात्रा खुशी पहारिया ने पहला, कक्षा छह की छात्रा पायल ने दूसरा और कक्षा आठ की छात्रा शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी मोहित दौदेरिया ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्यकता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं भी जागरूक हों और अपने परिजनों और साथियों को भी जागरूक करें। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वार्डन वंदना देवी, गायत्री देवी, रेखा प्रजापति, आशा कुशवाहा, नम्रता मिश्रा, मंजू देवी समेत वन विभाग की टीम से वन क्षेत्राधिकारी कोमल सिंह, डिप्टी रेंजर मुबारक अली, वन दरोगा संजीव अवस्थी, वन रक्षक पुनीत कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105