पद्मश्री डॉ के जी सक्सेना के जन्मदिवस पर हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जाँच शिविर का सफल आयोजन ,इतने मरीजों को वितरित की गई दवाएं

Oplus_131072

UP news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पद्मश्री डॉ. के. जी. सक्सेना के 114वें जन्मदिवस के अवसर पर Indian Institute of Homoeopathic Physicians (IIHP), Lucknow SCR द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जानकीपुरम, लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 315 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा मरीजों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं।

इस अवसर पर IIHP Lucknow SCR की अध्यक्ष प्रोफ़ डॉ रेनु महेंद्र जी द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगियों का स्वागत किया गया, जिनमें सीनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र बाजपेयी चित्रांश कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भूषण, महा सचिव रवीश चंद्र भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पी एन पांडे एवं सेवा भारती, जानकीपुरम के सम्मानित सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पंकज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

शिविर में अपनी सेवाएँ प्रदान करने वाले चिकित्सक:
डॉ. अर्पित श्रीवास्तव
डॉ. सुगंधा श्रीवास्तव
डॉ. वंदना मिश्रा
डॉ. ममता पंकज
डॉ. रचना श्रीवास्तव
डॉ. आयुषी
डॉ. अमित श्रीवास्तव

इस अवसर पर IIHP उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंबुज शुक्ला एवं डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे।

सहयोग के लिए विशेष आभार:

SBL एवं HSL द्वारा सैंपल्स उपलब्ध कराकर शिविर में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
सुयश डायग्नोस्टिक द्वारा रक्त जाँच की सुविधा उपलब्ध कराते हुए मरीजों को अपनी सेवाएँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के सफल समापन पर IIHP Lucknow SCR के सचिव डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने शिविर में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया।