
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद दिन भर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।
पिछले कुछ दिनों से बारिश थमी हुई थी। तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गुरूवार रात से नगर में ठंडी हवाएं चल रहीं थीं। वहीं, शुक्रवार की सुबह मौसम अचानक बदल गया और आसमान में घने बादल घिर आए और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। कभी फुहार तो कभी बूंदा बांदी से मौसम में ठंडक आ गई। कई घरों में लोगों को पंखे तक बंद करने पड़े। जबकि बच्चे भी बारिश का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, बारिश के कारण नगर के बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। सुबह से ही शुरू हुई बारिश के चलते बाहर के ग्राहक नगर में नहीं आए। स्थानीय ग्राहक भी बारिश में बाहर निकलने से बचते दिखे। जरूरी सामान लेने के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। जिसके चलते बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा नजर आया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




