
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मोबाइल मांगकर ले जाने के बाद युवक मोबाइल वापस नहीं दे रहा था। मांगने पर गाली, गलौज करते हुए न सिर्फ मारपीट की बल्कि धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही पड़ोसी दिल्लीपत उर्फ जयसिंह कुछ दिन पूर्व उसके पास आया था। उसने बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया है। वह एक दो दिन के लिए अपना मोबाइल उसे चलाने के लिए दे देगा तो उसका मोबाइल आने पर वह उसे वापस कर देगा। गांव का और पड़ोसी होने के चलते मदद करने के लिए उसने अपना मोबाइल जयसिंह को दे दिया। कुछ दिन बीतने पर जब उसने जयसिंह से मोबाइल वापस मांगा तो पहले तो वह बहाने बनाता रहा। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह मोबाइल मांगने पर वह नाराज होकर गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी और शिकायत करने पर धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




