
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के देव नगर चौराहे से अक्षदा गार्डन तक जाने वाला चुर्खी-बाबई रोड पर नगर क्षेत्र में लगभग डेढ़ किमी और लौना रोड पर लगभग एक किमी सड़क जर्जर है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर के चलते सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को यह तक पता नहीं चल पाता कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। लोगो का कहना है कि यहाँ से गुजर रहे जनप्रतिनिधियों को यह गड्डे दिखाई नहीं दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
नगर के देवनगर चौराहे से चुर्खी मार्ग नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है। इसी सड़क पर चार इंटर कॉलेज, तीन डिग्री कॉलेज, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय संचालित हैं। इसी मार्ग पर हाल ही में निर्मित रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल, फायर स्टेशन, व्यापारिक प्रतिष्ठान, आधा दर्जन से ज्यादा उत्सव गृह और आवासीय कॉलोनी भी स्थित हैं। प्रतिदिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से विद्यालय और कॉलेज आते-जाते हैं। सुबह और दोपहर के समय सड़क पर विद्यार्थियों की भारी आवाजाही रहती है। इसी तरह लौना रोड पर इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। झांसी जाने वाले वाहन भी हरदोई गूजर होकर इसी सड़क से निकलते हें। लेकिन बदहाल सड़क के कारण उन्हें रोज जोखिम उठाकर इस सड़क से होकर निकलना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति का सबसे अधिक असर ई-रिक्शा और दोपहिया समेत सभी वाहन चालकों पर पड़ रहा है। ई रिक्शा, बाइक और स्कूटी चालक भी गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से वह दिखाई नहीं देते हैं। चार वर्ष से सड़क के की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इन रोडों से होकर निकलने वाले अतुल कुमार, विनय कुमार, अकरम, अनमोल आदि ने बताया कि यह दोनों सड़क वर्षों से बदहाल हैं। बराबर सड़कों को बनवाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया और जोखिम में पड़कर निकलने को मजबूर हैं। उन्होंने इन दोनों सड़कों को अतिशीघ्र बनवाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105
’




