जालौन के बाराहीं देवी मेला ग्राउंड में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी यह कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में बाराही देवी मेला परिसर में आयोजित साप्ताहिक भागवत कथा के छठवें दिन बारिश ने खलल डाली। बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में भक्त भागवत पांडाल में जुटे। भागवताचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा व भामासुर की कथा सुनाई गई। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए और जमकर नाचे।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठवें दिन कथा व्यास पंडित रमाकांत व्यास ने श्रोताओं को श्रीकृष्ण्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि जब भगवान कृष्ण ठुमुक ठुमुक कर चलते थे तो यशोदा मैया उन्हें एकटक निहारती रहती थीं। माखन चोरी करते हुए वह स्वयं खाकर अपने सखाओं को खिला देते थे और बाकी बचा हुआ फैला देते थे। तब गांव की ग्वालिन यशोदा मैया से उनकी शिकायत करती थीं। इसकी तरह गोपियों को भी परेशान करते रहते थे। कालिया मान मदर्न की कथा के बारे में भी बताया। भामासुर की कथा के दौरान उन्होंने कहा कि शुकदेव जी बोले राजन एक दिन इंद्र ने द्वारका में आकर भगवान से कहा भामासुर प्रजा को बड़ा कष्ट दे रहा है। उसने सुर असुर, गंधर्व और राजाओं की कन्याएं अपहरण कर अपने घर में बंद कर रखी है। वरुण का छत्र, अदिति के कुंडल एवं देवताओं का क्रीड़ास्थल मणिपर्वत भी उसने बल पूर्वक छीन लिया है। अब वह मेरे ऐरावत को भी छीनना चाहता है। यह सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण ने भामासुर की राजधानी पहुंचकर गदा से पर्वत, बाणों से शस्त्र और चक्र से अग्नि जल और वायु के आवरण तोड़ डाले। भामासुर हाथी पर चढ़कर और विशाल सेना लेकर युद्ध भूमि में आ गया। भगवान ने तीक्ष्ण वाणों से हाथी, घोडे़, रथ और पैदल सहित उसकी संपूर्ण सेना क्षणमात्र में काट डाली। केवल भामासुर युद्ध में डटा रहा। उसने श्री कृष्ण को मारने के लिए त्रिशूल उठाया लेकिन भगवान ने त्रिशूल के बार के पूर्व ही उसका मुकुट कुंडल सहित सिर काटकर पृथ्वी पर गिरा दिया। इस मौके पर पारीक्षित पुष्पा देवी, ओमप्रकाश याज्ञिक, शिवकुमारी, संतोष निरंजन, प्रत्यूष निरंजन, प्रालव्य, रामकुमार, हिम्मत सिंह, पवन याज्ञिक, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, शशिप्रभा, कृष्णा, सुनीता, संतोषी आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105