
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग अपनी जरूरतों के लिए भी परेशान दिखे। शनिवार की देर शाम बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखीं।
शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार की देर शाम तक जारी रहा। लगातार बारिश के कारण नगर के बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों को बारिश के बीच आवागमन करना पड़ा। दुकानदारों को भी बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे, जबकि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बारिश के कारण रास्तों में पानीी और कीचड़ जमा होने से पैदल निकलने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। शनिवार को दिनभर मौसम खराब रहने के बाद देर शाम बारिश थमी तो लोगों ने राहत महसूस की। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पहले से खड़ी फसलों के आसपास पानी जमा होने से किसान उसकी निकासी को लेकर परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में पानी भरने से तिल, धान आदि की फसल को नुकसान हुआ है। लगातार दो दिन बारिश होने के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई, लेकिन खेतों में जलभराव होने से किसानों चिंतित हैं।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़




