SP रेलवे के औचक निरीक्षण से अकबरपुर GRP थाने में हड़कंप, स्टेशन पर खुद उतर कर की चेकिंग

Oplus_131072

Lucknow news today । रेलवे पुलिस अधीक्षक लखनऊ रोहित मिश्रा आज अचानक GRP थाना अकबरपुर पहुंच गए। उनके औचक निरीक्षण से थाने में हड़कंप मच गया।

SP ने थाने के रोजनामचा, अपराध रजिस्टर, लंबित केसों की फाइलें, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया। रिकॉर्ड मेंटेनेंस और साफ-सफाई को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई और काम को ज्यादा पारदर्शी और तेज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद SP रोहित मिश्रा खुद रेलवे स्टेशन पर उतरे। उन्होंने प्लेटफार्म, खड़ी ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध लोगों और सामान की तलाशी ली गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने को कहा।


पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़