जालौन क्षेत्र में चोरों ने बनाया कम्पोजिट विद्यालय को निशाना,, दीवार में किया छेद,कैमरे के तार काट दिया घटना को अंजाम,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुरा में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात चोरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की केबिल काट दी और फिर कमरे की दीवार तोड़कर कमरे में घुस गए। कमरे से तीन बैटरी, इंवर्टर, माइक-साउंड सिस्टम और विज्ञान किट आदि सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो दिन की छुट्टी में अज्ञात चोरों ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुरा में हुई चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गौतम छुट्टी के बाद कमरों में ताला डालकर चले गए। शनिवार को बारिश के चलते स्कूल बंद रहा। रविवार की सुबह स्कूल के पास रहने वाली रसोइया शीला देवी ने स्कूल की दीवार टूटी देखी। उन्होंने तुरंत प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गौतम और प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र पाल को जानकारी दी। जब प्रधानाध्यापक और प्रधान प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो दीवार टूटी थी और विद्यालय में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की केबिल भी कटी हुई थी। अंदर देखा तो कमरे में रखी तीन बैटरी, इंवर्टर, माइक व साउंड सिस्टम और विज्ञान किट आदि चोर चोरी करके अपने साथ ले गए। प्रधान प्रतिनिधि तत्काल चोरी की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल हरिशंकर चंद्र व एसआई विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने घटना को लेकर जानकारी ली और मौके का मुआयना किया। पूछतांछ में ग्रामीणों ने बताया कि इसी विद्यालय में गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105