
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते कच्चे मकान में आई नमी के कारण उनके गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को शाम ब्लॉक क्षेत्र में दो कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। हादसे में परिवार के लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, अनाज और जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवारों उन्हें आवास और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में मजदूर मदन सिंह का परिवार कच्चे मकान में रहता था। समय के साथ कच्च मकान जर्जर हो गए थे। बीते दिनों हुई दो दिन की लगातार बारिश के चलते उनके कचे मकान में नमी आ गई थी। शनिवार की शाम उनके मकान में आई नमी के चलते मकान अचानक से भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। मजदूर ने बताया कि मकान गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट आ खड़ा हुआ है। घर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की है।




