जालौन में किसानों ने दिया एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन,, यह की मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में समाजिक न्याय एवं किसान मंच के तत्वावधान में किसानों ने एसडीएम न्यायिक को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
समाजिक न्याय एवं किसान मंच के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में किसान मूलचरण, राधेश्याम, रामनारायण, बृजकिशोर, जितेंद्र सिंह, राजवीर गुर्जर, विमल पाल, अमन सिंह, मनोज डोयला, विनोद कुमार, शाहरूख, जयनारायण आदि ने एसडीएम न्यायिक अनीता देवी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अतवृष्टि के चलते किसानों की तिल, मूंग, सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए। नलकूपों पर 18 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए। जिन फसलों का बीमा है, उनका क्लेम जल्द से जल्द दिलाया जाए। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों का लक्ष्य बढ़ाया जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों को इसका लाभ मिल सके। किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ाकर 20000 रुपये वार्षिक की जाए। इसके साथ ही रबी की फसल के लिए डीएपी की किल्लत है, सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105