रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के मोहल्ला हिरदेशाह में मोहल्ले के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
नगर के वार्ड नंबर 19 मोहल्ला हिरदेशाह से सभासद इकरार राईन ने डीएम समीर को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके मोहल्ले में सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने जबरन अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। जिससे रास्ता संकरा हो गया है। ऐसे में आवागमन करने में लोगों को दिक्कत होती है। यदि कोई वाहन आ जाता है तो दिक्कत और बढ़ जाती है। जब संबंधित व्यक्तियों को अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। सभासद ने डीएम से मामले की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।




