रिपोर्ट बबलू सेंगर
पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एक गांव में स्थित चाय समोसे की दुकान पर कुछ युवकों ने सामान लेने के बाद रुपये नहीं दिए। दुकानदार ने रुपये मांगने पर युवकों द्वारा उसकी दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर निवासी बृजेश गुबरेले ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव में ही चाय, समोसे की दुकान है। दुकान की बिक्री से ही वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरोप लगाया कि बीती आठ अक्टूबर को उनकी दुकान पर कुछ युवक आए और दुकान से सामान ले लिया। जब उसने सामान के रुपये मांगे तो वह धमकाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने गोलक में रखे 1650 रुपये निकाल लिए और दुकान में आ लगा दी। जिससे उसका लगभग 50000 रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने मामले में कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर बने कबाड़ गोदाम,उठी ये मांग
जालौन। नगर में अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। सुरक्षा को दर किनार कर अवैध रूप से बने कबांड के गोदाम दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुरक्षा उपायों के बिना संचालित कबाड़ के गोदामों के बाद भी जिम्मेदार मूक दर्शक बने हैं।
नगर में कबाड़ के जगह जगह रिहायशी इलाकों में अवैध भंडार गृह बने हुए हैं। जिनमें कागज, गत्ता, प्लास्टिक व लोहा आदि का भंडारण हो रहा है। दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है। अब नगर में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कबाड़ आएगा जिसका भंडारण इन गोदामों में ही किया जाएगा। इन गोदामों में आग से बचाव के कोई उपकरण नजर नहीं आते हैं। नगर में बंगरा मार्ग, औरैया मार्ग, सहावनाका आदि रिहायशी स्थानों पर कबाड़ एकत्रित किया जा रहा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बने गोदामों के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में इइन कबाड़ के गोदामों में सुरक्षा इंतजाम कराए जाने की मांग नगर के लोगों ने अधिकारियों से की है।




