जालौन क्षेत्र में सामने आए जानवर से टकराई बाइक मां बेटे घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में कोंच से जालौन की ओर आ रहे मां-बेटे की बाइक सड़क पर सामने आए आवारा जानवर से टकराई। हादसे में मां बेटे घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे भिटारा निवासी पिंटू अपनी मां उमा देवी के साथ कोंच की ओर से जालौन की ओर रहे थे। जब वह कोंच रोड पर आरआरसी सेंटर के पास पहुंचे तभी अचानक से उनके सामने सड़क पर आवारा जानपर आ गया। अचानक से सामने आए आवारा जानवर से बाइक टकरा गई और मां बेटे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।