यूपी के इस जनपद में सनकी ने मारी प्रेमिका के चाचा चाची को गोली,महिला की मौत,खुद भी घायल मिला प्रेमी,यह बताई जा रही वजह

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Chitrkoot news today।उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के चाचा चाची को प्रेम प्रसंग में बाधा मानते हुए गोली मार दी जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि युवती का चाचा की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी की तलाश शुरू की तो वह भी लहू लोहान हालत में खेतों में पड़ा मिला। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच करने में जुटी है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मेरी जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरवारा गांव के रहने वाले श्याम रामाधार नमक युवक के उसी गांव की रहने वाली एक युवती के साथ में प्रेम प्रसंग था। इस संबंध में चित्रकूट के एसपी ने मीडिया को जारी बयान में बताया है क्या जनपद चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरवारा में श्याम आधार मिश्र नाम के युवक ने अपने ही गांव के श्यामलाल और उनकी पत्नी को उनके दरवाजे पर गोली मार दी।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को chc रामनगर ले जाया गया जहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और श्यामलाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया पुलिस और उनके परिजन उन्हें लेकर स्वरूप रानी अस्पताल गए जहां उनका इलाज चल रहा है उन्होंने बताया कि जब छानबीन हुई तो घटना में पाया गया कि श्याम लाल के भाई की लड़की से इस लड़के का मिलना जुलना था और दो दिन पहले यह दोनों आपस में मुलाकात कर रहे थे तो घर वालों ने इनको देख लिया था और 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई थी घर वालों की तहरीर पर थाना मऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था क्षेत्राधिकारी द्वारा इसकी विवेचना की जा रही थी कोर्ट बंद होने की वजह से 183 के बयान नहीं हो पाए थे। अचानक इसने प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया। उसको शक था की लड़की के चाचा चाची ने माता-पिता को बताया है और इसी के चलते उसमें गोली चलाई जिससे महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी थी घर वालों ने जिधर बताया उधर जब पुलिस पहुंची तो घटनास्थल से 100 मीटर के आगे पर आरोपी श्याम आधार मिश्र लहू लुहान हालत में पड़ा मिला पास में उसके तमंचा पड़ा मिला उसे भी सीएचसी मऊ ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर फील्ड यूनिट है कानून व्यवस्था एक समान है परिजनों की तहरीर का इंतजार है।