जालौन के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ जन आरोग्य मेले का आयोजन,, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की दवा

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सक ने 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। 12 व्यक्तियों के शुगर, बीपी आदि के टेस्ट किए गए।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 48 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में डॉ. दिलीप कुमार ने बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, त्वचा रोग, कमजोरी, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई। शुगर व बीपी के 12 रोगियों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। वहीं जिन मरीजों के ब्लड सैंपल की आवश्यकता थी, अस्पताल में लैब टेक्नीशियन न होने की वजह से उन्हें ब्लड की जांच कराने में परेशानी हुई। डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि ब्लड की जांच के लिए रोगियों को सीएचसी भेजा जाता है।

सार्वजनिक कुएं पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

जालौन। कुएं पर अवैध रूप से किए गए कब्जे की शिकायत करने पर कब्जाधारक द्वारा धमकाने की शिकायत पीड़ित ग्रामीण ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी रामकुमार ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में स्थित पुरातन कुएं पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कुएं में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया था। पुरातन कुएं पर किए गए कब्जे की शिकायत उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। शिकायत करने से कब्जा धारक नाराज हो गए और अब वह उसे धमका रहे हैं। उसे मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ग्रामीण ने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।