लखनऊ के निगोहां में 52फुट के रावण के पुतले का हुआ दहन

(एडीसीपी दक्षिणी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया बाल दशहरा मेले का उद्घाटन)

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

मोहनलालगंज।निगोहां कस्बे मे दशकों पुराना बाल दशहरा मेला मगंलवार की देर रात रावण दहन और जवाबी आतिशबाजी के साथ सम्पन्न हुआ। एक दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने एसीपी आर.के.सिंह व मेला अध्यक्ष संजीव शुक्ला व थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार कनौजिया की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिसके बाद सभी अतिथियो ने भगवान राम की भव्य आरती भी की।मेला प्रबंधक ने सभी अतिथियो को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित भी किया।मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया था। पूरे मेला प्रांगण की सीसीटीवी कैमरे ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी भी की गयी। इसके साथ ही विभिन्न थानों की पुलिस तैनात की गई थी, जो अव्यवस्था फैलाने वालों पर निगरानी रखे हुए थी। कंट्रोल रूम से मेले की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस मेले में सीमावर्ती जनपदों से व्यापारी और भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। रावण का 52 फुट ऊंचा पुतला तैयार किया गया,रामलीला में राम-रावध युद्व की लीला के बाद रावण का दहन के साथ ही आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोज‌न हुआ।देर रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ललित सिंह, महामंत्री नवीन मिश्रा समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।