दुःखद खबर : बेटे के इलाज के लिए परेशान पिता ने की थी आत्महत्या,, अब चला गया माँ का लाल भी,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बेटे के इलाज के लिए रुपये लेने और बाद में मकान का मुहायदा करने के बाद रुपये न मिलने से परेशान व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या किए जाने के बाद अब बेटे ने भी दम तोड़ दिया है।
कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार का नौ माह का बेटा धीरज काफी समय से बीमार चल रहा था। बेटे का इलाज कराने के लिए उसने मोहल्ला घुआताल निवासी राजबहादुर यादव से दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का मुहायदा किया गया था। बाद में छह लाख रुपये में मकान अपने भाई के नाम लिखवाने के बाद भी जब उसे रुपये नहीं मिले तो वह 14 अगस्त को रुपये मांगने गया तो उसे जातिसूचक गालियां दी गई और उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान प्रदीप कुमार ने 15 अगस्त की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पूर्व उन्होंने तीनों लोगों पर धोखाधड़ी करने और रुपये न देने का आरोप लगाते हुए वीडियो भी बनाया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 20 अगस्त को आरोपी राजबहादुर यादव को गिरफ्तार किया था। पिता की मौत के बाद समाजसेवी आगे आए थे और परिवार को आर्थिैक सहायता दी थी ताकि धीरज का इलाज जारी रहे। लेकिन 24 अक्टूबर को ग्वालियर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अस्पताल के बाहर ही धीरज ने दम तोड़ दिया। पिता के बाद बेटे की मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। हर कोई इसी गम की बात कर रहा है। पिता के बाद जहां बेटा मां शीला देवी के लिए सहारा था अब वह भी इस दुनिया में नहीं रहा।