जालौन के इस प्रसिद्ध मंदिर में मनाई जाएगी आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की जयंती

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती आगामी चार नवंबर दिन बुधवार को संत नाना महाराज मंदिर में मनाई जाएगी।
धन्वंतरि समारोह आयोजन समिति के सदस्य विजय मिश्रा ने बताया कि आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती आगामी चार नवबर को है। उनके जयंती पर नगर के नाना महाराज मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसमें भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार, संरक्षण और संवंर्धन होगा। इसके साथ ही विचार गोष्ठी के माध्यम से आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बुधवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में सहभागिता करें और आयुर्वेद के संबंध में अपना ज्ञानवर्धन करें।