Jalaun news today । जालौन नगर में पत्नी के साथ विवाद और उसकी पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी सीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति रामबाबू आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते हैं। वह शांत रहकर उम्मीद करती है कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उनकी प्रताड़ना बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी पति वहां आए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
घर के बाहर शराब बेच रहा व्यक्ति अरेस्ट,
जालौन में घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 21 क्वार्टर शराब बरामद की हैं।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि मोहल्ला दलालनपुरा में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर शराब बेच रहे दलालनपुरा निवासी सुरेश को पकड़ लिया। पकड़े गये युवक के पास से पुलिस ने देशी शराब के 21 क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।






