Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में एक मां पर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप लगा है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद उसका शव गोद में लेकर बैठी रही जब पिता ने बच्चे में कोई हरकत नहीं देखी तब पुलिस को जानकारी दी गई ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूंछतांछ करना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
कोटरा थाना क्षेत्र की है घटना
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव के रहने वाले राजेश अपनी पत्नी रूपा और चार बच्चों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी रूपा अपने डेढ़ वर्षीय बेटे ऋतिक को गोद में लेकर बैठी थी और जब राजेश उधर से गुजरे तो उन्होंने देखा कि बच्चे में कोई हरकत नहीं हो रही है इसके बाद जब उन्होंने बेटे को अपना पास लिया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई बच्चे की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है।
पुलिस ने जारी किया बयान
आज दिनांक 03.11.2026 को कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।







