जालौन पुलिस ने पकड़े जुआड़ी,, यहाँ लगा था फड़,,ये हुआ बरामद

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में गांव के बाहर सार्वजनिक स्थल पर हार जीत की बाजी लगा रहे तीन व्यक्तियों को छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1800 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि ग्राम औरेखी के बाहर सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वहां हार जीत की बाजी लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से औरेखी निवासी आकाश कुशवाहा, रोहित कुमार, व राजेश को पकड़ लिया। पुलिस ने मालफड़ पर 1500 रुपये व जामा तलाशी में 300 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल फोन व ताश की गड्डी भी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।