पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया। एटा से राठ जा रहा ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक में आग लग गई। भीषण आग और ईंटों के बीच फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गइ।.
बुधवार सुबह करीब चार बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 209 के पास एक ट्रक ईंटा लादकर एटा से राठ की ओर जा रहा था। जब ट्रक किमी संख्या 209 के पास पहुंचा तभी अचानक से चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक पर से उसका नियंत्रण हट गया और ट्रक एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा.। हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों के लिए भी मौके पर पहुंचना मुश्किल हो गया. केबिन में बैठे चालक और क्लीनर आग के बीच फंस गए।

आग की भयावहता के चलते दोनों बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद ट्रक के केबिन में फंसे दोनों लोगों के अवशेष निकालने का प्रयास किया गया। आग में शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।

उनके साथी चालकों ने उनकी पहचान एटा जिले के निढौली कलां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेवा चौकी निवासी चालक राजकुमार (36) व फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्ष़्ोत्र के ग्राम नगला अकोला निवासी खलासी सचिन कुमार के रूप में की। लगभग सात घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद दोनों के शवों के कंकाल बाहर निकाले गए और उनके परिजनों को सूचना दी गई।
सीओ ने कही यह बात
इस दुःखद घटना के सम्बंध में सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक को झपकी आने से हो सकता है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। बचाव अभियान चलाकर चालक और परिचालक के शव निकाल लिए गए है और उनके परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। आगे की कार्रवाई जारी है। .






