पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन बाईपास से नगर तक आने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन इस मार्ग से जालौन से उरई और उरई से जालौन आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों सहित बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
समस्या को लेकर नगर के अशफाक राईन ने डीएम समीर को शिकायती पत्र भेजकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। बताया कि मार्ग पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अचानक गड्ढा सामने आने अथवा अंधेरे में दिखाई न देने से विशेषकर दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर सकते हैं। इससे गंभीर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जालौन बाईपास से नगर तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करवाकर मार्ग को दुरूस्त कराया जाए।




