पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में दीपावली के पर्व पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय जगमगा उठा। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, सजावट एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाकर परिसर को सजाया। वहीं, दीपक जलाकर कर असत्य पर सत्य और रावण पर राम की जीत के बाद अयोध्या आगमन पर स्वागत किया। बच्चों ने राम दरबार की झांकी बनाकर अपना उत्साह दिखाया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका संगीता, निधि, अनुपमा, प्रिया, अंशिका ने सहयोग किया। इस दौरान प्रबंधक मंगल सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृति विरासत का प्रतीक है। छात्रों को अपनी संस्कृति से परिचित होने का मौका मिलता है। पर्व ही भारत की खूबसूरती का प्रतीक हैं। इस मौके पर भगवती, कमल, रंजीत, जहीर, अमित आदि रहे।




