जालौन में धनतेरस पर हुई जमकर खरीदारी,युवाओं में दिखा ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । धनतेरस के साथ ही दीपावली के त्योहार का आगाज हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के पहले दिन बाजार में खरीदारों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही। लोगों ने धनतेरस पर सोने, चांदी के सिक्कों के अलावा बाइक, टीवी, वाशिंग मशीन, बर्तन आदि की जमकर खरीदारी की। युवाओं में ऑनलाईन खरीदारी की क्रेज दिखा।
शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली के पर्व का आगाज हो गया। जिसके पहले दिन धनतेरस पर लोगों ने सामान की खरीददारी की। लगातार बढ़ रही मंहगाई के बाद भी लोगों में पर्व मनाने का उत्साह नजर आया। दीपावली की शुरूआत धनतेरस के साथ ही शुरू हो जाती है। धनतेरस के दिन धातु की कोई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल लगभग सभी वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं। जिसके चलते आम आदमी का बजट बिगड़ चुका है। फिर भी लोगों ने जेब की परवाह न करते हुए धनतेरस पर खूब खर्च किया। धनतेरस के पर्व पर बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रिक आइटम एवं मोबाइल की दुकानों में जमकर भीड़ उमड़ी रही। लोग दुकानों में देर रात तक खरीददारी करते दिखे। जिसके चलते दुकानदार भी खुश नजर आए। एक ओर जहां मध्यम वर्ग के पुरूष और महिलाओं ने दुकानों पर जाकर खरीदारी की। तो युवाओं में ऑन लाईन सामान खरीदने का क्रेज दिखा। युवाओं ने वस्त्रों के साथ ही गिफ्ट आइटम के ऑर्डर ऑनलाइन बुक किए। बाजार में भीड़ का आलम यह रहा कि दिनभर बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी आदि बाजार में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त बनाने में लगे रहे। खरीदारी के संदर्भ में नगर के दुकानदार वैभव अग्रवाल, अनमोल खन्ना, सराफा व्यापारी विशाल अग्रवाल, इलैट्रिक आइटम विक्रेता रामशरण विश्वकर्मा, बाइक विक्रेता प्रेमकुमार बजाज आदि से बताया कि इस बार बाजार में पहले की अपेक्षा अधिक रौनक रही। लोगों ने त्योहार पर दिल खोलकर खर्च किया। सभी आइटमों की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों ने खरीददारी की। इससे व्यापारी भी खुश रहे। दीपावली के आगमन के साथ ही पूरा नगर रोशनी, उल्लास और उमंग से सराबोर हो गया है। धनतेरस ने न सिर्फ खरीदारी की चमक बढ़ाई, बल्कि बाजारों में खुशहाली का माहौल भी लौटा दिया।