धनतेरस के अवसर पर राजधानी की बाजारों में रही रौनक
टू व्हीलर शोरूम ,फोर व्हीलर शोरूम ,ज्वेलरी शोरूम, बर्तनों की दुकानों पर उमड़े ग्राहक,,ई वी गाड़ियों की भी रहीं डिमांड
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Lucknow news today।धनतेरस के अवसर पर राजधानी की बाजारों में ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला
टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर शोरूम तथा ज्वेलरी एवं बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया पिछले वर्ष धनतेरस के अवसर पर हुई बिक्री के सापेक्ष इस वर्ष 15 से 20% की वृद्धि हुई है उन्होंने बताया राजधानी लखनऊ में लगभग 80 करोड़ के दो पहिया वाहन, लगभग 400 करोड़ के चार पहिया वाहन, लगभग 350 करोड़ की ज्वेलरी सेक्टर में बिक्री व्यापारियो द्वारा बताई जा रहीं हैं
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया इसी प्रकार से कपड़ा इलेक्ट्रॉनिक ,मोबाइल लैपटॉप ,इलेक्ट्रिक लाइट ,ड्राई फ्रूट ,मिठाई एवं बेकरी, पूजा सामग्री,फर्नीचर एवं गिफ्ट आइटम में भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई है उन्होंने बताया राजधानी की विभिन्न बाजारों के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 2800 करोड़ रुपये का व्यापार राजधानी लखनऊ में धनतेरस के अवसर पर हुआ
नोट :- यह सभी बिक्री के आंकड़े राजधानी के विभिन्न सेक्टर के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो द्वारा उपलब्ध करायी गयी मौखिक जानकारी एवं अनुभव पर आधारित है




