पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । दीपावली का त्योहार मनाने के लिए गुरुग्राम से बांदा अपने घर जा रहे दो युवकों की बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गोहन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुई।
मृतक की पहचान अतुल सोनी निवासी बांदा के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान रोहित निवासी बांदा के रूप में हुई है। रोहित ने बताया कि अतुल रिश्ते में उनके भाई लगते थे। दोनों रविवार की रात गुरुग्राम से बांदा घर पर दीपावली मनाने के लिए जा रहे थे। घायल रोहित ने बताया कि अतुल का मौन व्रत था। आज ही उन्हें मौन चढ़ाने के लिए घर पहुंचना जरूरी था। अतुल दिल्ली में काम करते थे। इसी कारण दोनों जल्द घर पहुंचना चाहते थे। एक्सप्रेसवे पर 274 किलोमीटर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अतुल सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।






