युवक ने बहनोई पर लगाया बहिन को जबरन ले जाने का आरोप, बताई यह बात,

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एक युवक बहिन का ससुराल में इलाज न होने पर मायके में रखकर बहिन का इलाज करा रहा है। जबकि बहनेाई बहिन को साथ ले जाने का दबाव बना रहा है। मना करने विवाद व गाली, गलौज करता है। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहिन की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व डकोर थाना क्षेत्र ग्राम जैसारी कला निवासी राहुल के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल के लोग बहिन का ठीक से ख्याल नहीं रखते हैं। जिसके चलते वह बीमार हो गई। ससुराल में सही से इलाज न होने की बात जब बहिन ने उसे बताई तो वह बहिन को अपने घर ले आया और उसका इलाज करा रहा है। लेकिन ससुराल के लोग उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि सोमवार की रात पति घपर आ गया और बहिन को ले जाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने कहा कि जब बहिन का इलाज पूरा हो जाए तब ले जाना। इससे नाराज होकर वह विवाद और झगड़ा करने लगा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

पत्नी से बदसलूकी करने वाले पर पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। पत्नी के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति रंजीत आए दिन उसके साथ विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी पति वहां आए और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो उसने पिटाई कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।