लखनऊ में वकीलों ने किया अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन,, यह थी मांग

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में वकीलों ने प्रदर्शन किया। कैसरबाग न्यायालय परिसर से शुरू हुआ अधिवक्ताओं का पैदल मार्च हजरतगंज पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर कूच किया. इस दौरान वकीलों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आखिरकार विधानसभा के गेट नंबर-2 तक पहुंच गए.
कैसरबाग स्थित न्यायालय परिसर से रवाना हुआ. परिवर्तन चौक और अटल चौक होते हुए प्रदर्शनकारी हजरतगंज चौराहे पहुंचे. यहां से उन्होंने विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की.
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन को प्रदेश के कई अधिवक्ता संगठनों का समर्थन मिला. वकीलों की प्रमुख मांग है कि सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करे.
विधानसभा घेराव के ऐलान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मार्च के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. हजरतगंज सहित रास्ते के प्रमुख स्थानों पर कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे.

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कैसरबाग से परिवर्तन चौक, हजरतगंज चौराहे और जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने लगे. इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच धक्कामुक्की भी हुई प्रदर्शनकारी वकील विधानसभा के गेट नंबर-2 के सामने पहुंच गए. यहां भी पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बैरिकेडिंग छीन ली और आगे बढ़ने की कोशिश की.
बड़ी संख्या में वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने और समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े रहे. उनका कहना है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अलग कानून लागू किया जाना जरूरी है.