जालौन के इस पब्लिक स्कूल समेत अन्य कालेजों में भी मना बाल दिवस

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । बाल दिवस के मौके पर नगर के सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज, एनएसटी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टॉल लगाए। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और नगर के लोग मेला देखने पहुंचे। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले को लगाया गया है जिसके माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज, एनएसटी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में स्कूली बच्चों ने छोले बटूरे, चाट, बतासा, चाऊमीन, बर्गर, समोसे, फल, कोल्डड्रिंक्स, गेम्स आदि के स्टाल लगाए। जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया है। स्कूल के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया है। बाल मेले में लगाया गया मिकी माउस बच्चों के आकर्षण के केंद्र में रहा। डॉ. नितिन मित्तल, मंगल सिंह चौहान,जसवंत सिंह ने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस बाल मेले का आयोजन किया गया है। इस पर खुद बच्चों ने खानपान की वस्तुओं की स्टॉल लगाने के साथ-साथ गेम्स आदि के भी स्टॉल लगाए हैं जिसका सभी आगंतुकों ने आनंद लिया और खरीददारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। एनएसटी पब्लिक स्कूल में बाल भोग का आयोजन किया गया। इसके अलावा नगर के डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, एमएल कांवेंट स्कूल, एमएलबी इंटर कॉलेज, आंनदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, एसबीडीएम इंटर कालेज में भी बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके बच्चों के प्रति प्रेम की सराहना की गई और बच्चों को उनके संस्मरण सुनाए गए। सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय गूढ़ा में मेला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, पुनीत मित्तल, नितिन मित्तल ने, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कालेज में प्रबंधक मंगल सिंह चौहान प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत, हरिओम प्रजापति ने, डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में डॉ. एमपी सिंह व डॉ. हरेन्द्र सिंह ने, एनएसटी ग्रुप आफ एजूकेशन में प्रबंधक बीएस तोमर व निदेशक जसवंत सिंह ने मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया।