जालौन पुलिस को मिली सफलता,, कल्याण मण्डपम से एसी के आउटडोर चुराने वाले दो अरेस्ट

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में कल्याण मंडप मंगलम से एयरकंडीशन के आउटडोर चुराने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए एसी के दोनों बाक्स व एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि कल्याण मंडप मंगलम की छत पर रखे एसी के दो आउटडोर बॉक्स चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मोहन निवासी तोपखाना व समीर उर्फ पतोले निवासी शाहगंज के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने रात के समय कल्याण मंडप मंगलम की छत पर रखे एसी के दो बाक्स चुराए थे। पकड़े जाने के डर से दोनों ने बाक्स को जंगल में छिपा दिया था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से एसी के दोनों बाक्स बरामद कर लिए। तलाशी के दौरान उनके पास से एक चाकू भी मिला है।चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने शुरू की जांच

जालौन। रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ दूसरे व्यक्ति ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला घुआताल निवासी एक व्यक्ति उससे रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। आरोप लगाया कि वह बाजार जा रहा था। तभी रास्ते मे दौलत ने उसे रोककर उसके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने और बेल्ट से मारपीट कर दी। जिसमे उसे चोटें आई है। उसे पिटता देखकर जब आसपास के लोग बचाने के लिए आये, तो वह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।